देवेंद्र सक्सेना,कोटा, 31 अक्टूबर 2026: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा की ‘तंबाकू निषेध समिति’ के तत्वावधान में आज महाविद्यालय में _”Unmask the Appeal: Countering Tobacco and Nicotine Addiction”_ अर्थात _”आकर्षण के मुखौटे को उतारें: तंबाकू एवं निकोटीन की लत का मुकाबला करें”_ विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. भरत सिंह शेखावत, वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, मनोचिकित्सा विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालय, कोटा रहे। डॉ. शेखावत ने पीपीटी के माध्यम से तंबाकू एवं निकोटीन के दुष्प्रभावों, युवाओं में बढ़ती लत के कारणों, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों एवं नशामुक्ति के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि तंबाकू का आकर्षक विज्ञापन एक मुखौटा है, जिसके पीछे गंभीर बीमारियाँ छिपी हैं, और युवा पीढ़ी को इस भ्रम से बचाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का मंच संचालन समिति प्रभारी डॉ. दीप्ति जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की तंबाकू निषेध समिति की 10 स्वयंसेविका छात्राओं को ‘सखी किट’ का वितरण किया गया। प्राचार्य महोदया एवं मुख्य वक्ता डॉ. शेखावत द्वारा किट प्रदान की गई। इस सखी किट में टी-शर्ट, ट्रैक सूट, कैप, पेन, पाउच, बैग, डायरी, पानी की बोतल, टिफिन, स्टिकर एवं बैज शामिल हैं। ये स्वयंसेविकाएं महाविद्यालय परिसर में तंबाकू मुक्त वातावरण हेतु जागरूकता अभियान चलाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. भरत सिंह शेखावत ने सभी छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ. बबीता सिंघल, डॉ. जितेश जोशी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में समिति सदस्य डॉ. प्रियंका वर्मा ने सभी अतिथियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।



More Stories
हरकी पैड़ी पर मिश्री मठ के स्वच्छता अभियान में जुटे हजारों लोग, मेलाधिकारी सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी किया श्रमदान
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की एन.सी.सी. आर्मी विंग ने मनाया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’
कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित होंगे कई आयोजन