राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में अंग्रेजी विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के अंग्रेजी विषय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता के लिए अंग्रेजी साहित्य के विभिन्न साहित्यकार, कवि एवं साहित्य की विभिन्न विधाओं को चुना गया। छात्राओं द्वारा पूरे मनोयोग से पोस्टर बनाकर प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं में कुमारी ज्योति, कशिश राघव, आयुषी वर्मा सृष्टि भंडारी राशि आरुषि वर्मा, रानू, सानिया, सिमरन, अंबिका पवार, मीनाक्षी, आंचल चौहान, हिमांशी तोमर, अवांशिका तोमर एवं मानवी शाह ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा दिनांक 5 नवंबर 2026 को घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- अवंशिका तोमर बी ए पंचम सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- सृष्टि भंडारी बी ए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय पुरस्कार-आयुषी वर्मा बी ए प्रथम सेमेस्टर एवं हिमांशी तोमर बी ए प्रथम सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
सभी विजेताओं को प्राचार्य महोदय द्वारा बधाई दी गई एवं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ दुर्गेश कुमारी एवं राजनीति विज्ञान के डॉ अमित गुप्ता उपस्थित रहे।




More Stories
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से कि भेंट
रानीखेत में भव्य रूप से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: सजी स्वरोजगार की अनूठी प्रदर्शनी
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशर कार्यक्रम आयोजित