देवेंद्र सक्सेना, कोटा,14 नवंबर: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में शनिवार को “फूली ट्राइब माय हेरिटेज” विषय पर चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चित्रकला विभाग की 15 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने जनजातीय संस्कृति, लोक कला, वेशभूषा और लोक नृत्य को अपनी चित्रों में जीवंत रूप से उकेरा। प्रतियोगिता में जनजातीय विरासत की झलक देखने को मिली।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. बिंदु चतुर्वेदी और डॉ. श्रद्धा सोरल ने निभाई।
परिणाम इस प्रकार रहा:
– प्रथम स्थान: भूमिका मालव, बी.ए. सेमेस्टर 3
– द्वितीय स्थान: दीपिका शिवालिया, बी.ए. सेमेस्टर 3
– तृतीय स्थान: सोफिया अंसारी, बी.ए. सेमेस्टर 5 और तृप्ति प्रजापत, बी.ए. सेमेस्टर 1
– सांत्वना पुरस्कार: अमीषा मीणा, बी.ए. सेमेस्टर 3 और सानिया राणावत, बी.ए. सेमेस्टर 5
अंत में डॉ. प्रियंका वर्मा ने सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया।



More Stories
पौराणिक धरोहर भीमगोड़ा कुंड के प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच का धरना-प्रदर्शन
हरिद्वार: मात्र 04 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ 7 वर्षीय बच्ची
16 से 30 नवंबर तक संचालित होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 हजार से अधिक नागरिकों की सहभागिता का रखा गया लक्ष्य