अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः जनपद हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में कॉलोनी में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया।
हरिद्वार के रिहायशी इलाके में विशालकाय मगरमच्छ की दस्तक के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना जारी है। बीती रात हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित वाटिका फार्म हाउस के पीछे बनी कॉलोनी में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में मगरमच्छ की दस्तक से कॉलोनीवासियों में दहशत बैठ गई। स्थानीय निवासियों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना डीएफओ हरिद्वार नीरज शर्मा को दी।
सूचना मिलते ही डीएफओ नीरज शर्मा ने तुरंत क्यूआरटी और वन विभाग की टीम को दिए मगरमच्छ पकड़ने के मौके पर रवाना किया। मौके पर पहुची रेस्क्यू टीम ने काफी मसक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को उठाकर अपने साथ ले गई और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
गौरतलब है बरसात के मौसम में चारो तरफ पानी भरा है। पानी भरने के कारण लगातार रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर मिलने के मामले बढ़ गए है।


More Stories
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार
देहरादून: युवा सेना ने महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में तिलक रोड पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन