एनटीन्यूज़, हरिद्वारः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर महानगर कांग्रेस सेवा दल ने गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया।
बारिश के होने के बावजूद भी सेवा दल के कार्यकर्ताओं ओर अधिकारी ने वृक्षारोपण किया। महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने भारत वर्ष की एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की है, राजीव गांधी बहुत ही उदार स्वभाव के व्यक्ति थे जो भारत के सातवें प्रधानमंत्री हुए थे इनके जैसा युवा नेता की वजह से आज पूरा देश कंप्यूटर में आगे आया है और भारत एक विज्ञानिक दिशा भी मिली है।
हालांकि उन्होंने खुद खुद कभी सत्ता के आस पास आने की कल्पना नहीं की थी लेकिन संजय गांधी की मृत्यु के बाद अपनी मां इंदिरा गांधी को राजनीतिक सहारा देने के लिए अनिच्छा से भारतीय राजनीति में आना पड़ा फिर एक दिन ऐसा भी आया कि मां की मृत्यु के बाद उन्हें खुद भी सक्रिय राजनीति में आकर स्लिप पर चढ़ना ही पड़ा।
राजीव गांधी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया था इस राजनीतिक सफलता कुशलता का कारण यह था कि राजीव गांधी को अपने पिता फिरोज गांधी से अपना काम खुद करो की प्रेरणा मिली।
राजीव जी कहते थे कि उनके अपने नाना पंडित नेहरू से आराम हराम है तथा पिता फिरोज गांधी ने श्रम की महत्ता और बिना झिझक से सच बोलने की प्रेरणा मिली थी अपने पिता से उन्होंने शास्त्रीय संगीत का शौक पाया था जबकि इससे पहले उनकी मां का सोचना था कि नेहरू लोग संगीत प्रेमी नहीं होते।
इस अवसर पर वीना कपूर वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री महानगर, अध्यक्ष स्वाति शर्मा आदि थे।


More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा – सेवा ही सच्ची साधना
राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में “नशा मुक्त युवा–”विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित