एनटीन्यूज़, रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ ब्लॉक के रांऊलेक में एक महिला अपनी बेटी को गोद में बाधे हुए बंदर भगा रही थी कि इसी बीच पैर फिसलने से वह 4 वर्षीय बेटी सहित गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही गांव वालों के साथ डीडीआरएफ की टीम ने शीघ्र मौके पर पहुंचर महिला और छोटी बच्ची को खाई से निकाला और ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार राजस्व उप निरीक्षक कालीमठ दिवाकर डिमरी द्वारा ऊखीमठ तहसील कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि राउंलेक की एक महिला अपने घर के पास ही खाई में गिर गई है सूचना प्राप्त होते ही डीडीआरएफ टीम घातक कंपनी ऊखीमठ के साथ ही राजस्व टीम तत्काल घटनास्थल की तरफ रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम ने महिला और उनकी बेटी को रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रैफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर डिमरी ने बताया कि 24 वर्षीय प्रिया पत्नी संदीप की अपनी पीठ पर 4 वर्षीय बेटी दीक्षा को भी बांधा था। अपने घर के पास ही बंदर भगाते हुए वह अचानक पैर फिसलकर खाई में गिर गई।



More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं सखी किट वितरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
महाविद्यालय लमगड़ा अल्मोड़ा में “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कार्यक्रम और नशा मुक्ति रैली का आयोजन