एनटीन्यूज़: ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के पास सेल्फि के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। यहां बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा नदी तट पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक पर्यटक झूला पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गया।
पर्यटक के नदी में गिरने से स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी.मौके पर पहुंची मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया लेकिन पर्यटक का कहीं अता पता नहीं चला.
मुनी की रेती थाना पुलिस ने बताया कि मालाकुंती में कुछ पर्यटक मौज मस्ती के फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे इस दौरान एक पर्यटक का अचानक पैर फिसल गया वो सीधे गंगा नदी में गिर गया नदी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक गंगा में बह गया.
पुलिस ने बताया कि जानकारी के बाद पता चला कि वह अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आए थे इस घटना से जीजा बदहवास हालत में है वह इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ितों को किया राहत सामग्री का वितरण