अगर आप एक दमदार स्मार्ट एलईडी टीवी खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट साथ नहीं दे रहा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि अब आप अपने पुराने टीवी को ही स्मार्ट टीवी बना सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा नहीं बल्कि कम ही खर्च करना पड़ेगा।अगर आपने इसके बारे में अब तक कभी नहीं सुना है तो हम आपको बताने जा रहे हैं ।
बड़े काम की है ये डिवाइस
दरअसल मार्केट में किफायती कीमत में फायर स्टिक मिलती हैं जो एक ऐसा डिवाइस है जिससे आपके नार्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है। देखने में ये डिवाइस किसी पेनड्राइव की तरह होता है लेकिन असल में इससे आपकी पुरानी टीवी को एक नया रुप मिल जाता है।
यूट्यूब के अलावा मिलेंगे कई ओटीटी एप्स
एक बार इस फायर स्टिक को लगाने के बाद आप अपने नॉर्मल टीवी में यूट्यूब के साथ-साथ कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स को आसानी से एंजॉय कर पाएंगे।
खास बात ये है कि ये फायर स्टिक आपके वाईफाई से कनेक्ट हो जाता है और इसके अंदर प्रीइंस्टॉल्ड एप्स होते हैं। अगर कीमत की बात करें तो इस फायरस्टिक को सिर्फ 2500रुपये से लेकर 4000रुपये तक में खरीदा जा सकता है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन