October 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

“अरबों के बजट के बाद भी गंदे नालों से प्रदूषित हो रही मां गंगा”, सावक मंच ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

संजीव शर्मा,हरिद्वार, 27अक्टूबर:  मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने और उसमें गिर रहे गंदे नालों को बंद करने की मांग को लेकर सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने अनूठा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाईसोता नाले के बाहर सीधे मां गंगा की गोद (जल) में बैठकर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि जब तक गंगा को स्वच्छ बनाने के ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा।

अरबों रुपये के बजट के बाद भी गंगा मैली, प्रशासन पर उठाए सवाल

मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की केंद्र मां गंगा के बिना जन्म से मृत्यु तक कोई कार्य संपन्न नहीं होता। केंद्र और प्रदेश सरकार से गंगा स्वच्छता के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपये की योजनाएं आती हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद चिंताजनक है। शासन-प्रशासन द्वारा आगामी अर्धकुंभ को कुंभ का दर्जा देकर इसे दिव्य और भव्य रूप देने की तैयारी तो की जा रही है, लेकिन जिस मुख्य गंगा जल में करोड़ों श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी लगानी है, वह गंदे नालों के कारण लगातार प्रदूषित हो रही है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

हर स्तर पर लड़ेंगे निर्णायक संघर्ष

कौशिक ने कहा कि मां गंगा धरती पर साक्षात माता का रूप हैं। श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए सावक मंच हर स्तर पर निर्णायक संघर्ष करेगा। गंदे नालों को गंगा में गिरने से रोकने के लिए यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकलता।

धरने में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान गंगा की गोद में चल रहे धरने पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, सावक मंच की नेत्री तरुणा चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महासचिव राजू बक्शी, और संगठन सचिव जय बाली शामिल थे।

इसके अलावा युवा जिला उपाध्यक्ष सनी भाटिया, शरद शर्मा व्यास, सोमप्रकाश शर्मा, नवीन भाटिया, गंगा शर्मा, रितेश अग्रवाल, अनिरुद्ध शर्मा, पीयूष कौशिक, हरिआनंद शर्मा, अनिल सिंगल, नरेश शर्मा, सुमित अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विपिन सती, चंद्रशेखर कौशिक, गौरव सचदेवा, विक्रम नेगी, गौरव शर्मा और जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आंदोलन को धार दी।

About The Author