लखनऊ, उत्तर प्रदेश 19-04-25 : आज आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ उतर के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा जी से उनके पूरनिया कार्यालय पर जाकर मुलाक़ात की । विधायक जी से युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट पर विचार विमर्श किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार AIT इंस्ट्रूट के डायरेक्ट & मुंशी पुलिया इकाई अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने बताया कि युवाओं के लिए जीएसटी, इनकम टैक्स, सर्विस टैक्स, टेली के ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाये जाएंगे जिससे युवाओं को 100% प्लेसमेंट मिल सके।
उसी के सम्बन्ध में इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि 1मई को आलमबाग में ट्रेनिंग सेंटर का शुभारम्भ किया जायेगा जहाँ पर विधायक जी के द्वारा उद्घाटन किया जायेगा जिससे युवा वर्ग को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल सकेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में अंतराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन की प्रदेश मंत्री अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा, इंदिरा नगर सचिव शरद मेहरोत्रा, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अकछत चौधरी मौजूद रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम