देहरादून: आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 10.75 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया, ठगी को लेकर पवन कुमार निवासी शास्त्री नगर, सीमाद्वार ने शिकायत की है। पवन का कहना है कि चार माह पहले उनकी मुलाकात टीकम सिंह राठौर निवासी जलागम निदेशालय, मलिक चौक से हुई थी।
राठौर ने पवन से कहा था कि वह आयकर विभाग में नौकरी करता है। विभाग में कुछ भर्तियां निकली हैं। इनमें से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी उसने पवन को दिलाने की बात कही। इसके लिए उनसे 10.75 लाख रुपये मांगे गए। रुपये पवन ने टीकम सिंह को दे दिए।
पवन ने बताया न तो नौकरी लगी और न ही उनके पैसे लौटाए गए। आरोपी टीकम सिंह पवन का फोन भी नहीं उठा रहा है। एसएचओ ने बताया, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा