उत्तराखंड: राज्य में एक अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होने जा रहीं हैं, क्योंकि विद्युत नियामक आयोग मार्च के अंतिम सप्ताह में नई दरों को लागू कर देगा। इसके लिए अंतिम प्रक्रिया चल रही है।
बिजली की दरों में 5.5% बढ़ोतरी किए जाने को लेकर विद्युत नियामक आयोग के प्रस्ताव में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में लोगों से जन सुनवाई करते हुए सुझाव और आपत्तियां मांगी गई है। उसी के अनुरूप विद्युत नियामक आयोग मार्च के अंतिम सप्ताह में बिजली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेगा।
गौरतलब है कि राज्य में हर साल 1 अप्रैल को बिजली की दरें निर्धारित होती है, और नई बदली दरों से बिजली के बिल आते हैं। इस बार भी विद्युत नियामक आयोग लोगों से सुझाव और मशवरा के बाद 1 अप्रैल से नए बिजली के रेट लागू करेगा । राज्य के आम उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी का झटका लगने की पूरी सम्भावना है।


More Stories
डी. रामकृष्ण राव, प्रो. बी. महादेवन एवं प्रो. एम. जगदीश कुमार को मिलेगा ‘शिक्षा भूषण’ सम्मान
महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता