उत्तराखंड: कार दुर्घटना में राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन की मौत का मामला सामने आया है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद संग्रह अमीन धर्मवीर कंडियाल के गृह क्षेत्र में मातम का माहौल है। घटना नई टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोबरा चांठी पुल के पास हुई।
शनिवार को राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत धर्मवीर कंडियाल कार संख्या यूके 07 एम 3340 से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। तभी डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोटना बैंड पर धर्मवीर कंडियाल कार पर से नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सूचना पाकर जब स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तब तक कार सवार धर्मवीर कंडियाल की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


More Stories
देशभक्ति के रंग में रंगा नगर पंचायत गजा व पोखरी बाजार, निकाली गई तिरंगा यात्रा
विश्व अंगदान दिवस पर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की अपील, भ्रांतियां दूर कर जीवनदान का संकल्प लेने का संदेश
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन