केदारनाथ में लगातार एवं लॉन्च आने का सिलसिला जारी है अभी 10 दिन पहले ही केदारनाथ के पीछे चोराबारी ग्लेशियर के ऊपर अवलॉन्च आया था।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ दरका है। हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास आज यानी शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ और ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर भयानक तरीके से गिरा।
मगर राहत की बात यह रही कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इस बात की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी।
आज सुबह सुबह 6:00 बजे के लगभग केदारनाथ की पहाड़ियों पर श्रद्धालुओं को बर्फीला तूफान देखने को मिला बर्फीला तूफान देख श्रद्धालु केदारनाथ में भयभीत हो गए चंद दिनों के अंदर ही यह केदारनाथ की पहाड़ियों पर दूसरा बर्फीला तूफान है ।
जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना करने जा रही है।


More Stories
गजा: हितायु लोक कल्याण समिति नागणी द्वारा आयोजित निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया