उत्तराखंड में आज कोरोना के 10 नए मामले आने के साथ ही एक संक्रमित की मौत हुई है।
इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344345 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 21 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330592 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 10 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344345 मरीजों में से 330592 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6169 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7411 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 173 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
जिनमें देहरादून जिले से 02 ,हरिद्वार से 02, नैनीताल जिले से 05, उधमसिंह नगर से 01, पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।




More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक