उत्तराखंड: परीक्षा देने के लिए आए दो सगे भाइयों के शव नैनीताल के गेठिया के पास एक खाई मेें मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्यवाही शुरू की।
बीती 26 जुलाई को रुद्रपुर पुलिस को ट्रांजिट कैम्प निवासी दो सगे भाई राज कुमार और रामलखन की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी।
एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों भाई फार्मा का पेपर देने के लिए हल्द्वानी आए थे। पेपर खत्म होने पर भी जब दोनों भाई घर नहीं लौटे तो उनकी गुमशुदगी हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई गई। तलाश करने पर उनकी लोकेशन पहले काठगोदाम और फिर ज्यूलिकोट चौकी क्रॉस करते हुए मिली। इसके बाद दोनों भाइयों की अंतिम लोकेशन पायलट बाबा के आश्रम से गुजरते हुए पाई गई। पुलिस ने इसके बाद इसके आगे पैदल तलाशी रैस्क्यू अभियान चलाया।
शनिवार सबेरे सड़क से लगे एक क्षेत्र मे दुर्गंध आने के बाद परिजनों ने जब खाई में देखा तो दोनों शव खाई में दिखे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफकी टीमों ने दोनों भाइयों के शवों को खाई से निकाला और पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल भिजवाया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन