शहरी विकास विभाग द्वारा उत्तराखंड के निर्माण/संचालन के विशेषज्ञ विभाग उत्तराखंड जल निगम व उत्तराखंड संस्थान को खत्म करने की साजिश लगातार की जा रही है। सरकार द्वारा प्रदेश की वर्तमान सुव्यवस्थित पेयजल व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की साजिश के विरोध में मुख्यालय देहरादून में हुआ विरोध प्रदर्शन।
जल संस्थान मुख्यालय नेहरू कॉलोनी में एक दिवसीय संयुक्त धरना कार्यक्रम जल संस्थान व जल निगम संयुक्त मोर्चा द्वारा रखा गया।
इसमें सरकार द्वारा शहरी पेयजल योजनाओं के रखरखाव कार्य को ए0डी0बी0 को दिए जाने के निर्णय के विरोध में जल संस्थान तथा जल निगम के संगठनों तथा डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से प्रदर्शन तथा पुतला दहन किया गया ।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पेयजल एवं सीवरेज कार्यों का निर्माण कार्य पेयजल निगम से ना कर कर USDDA द्वारा स्वयं कराया जा रहा है और उसका संचालन कार्य भविष्य में जल संस्थान द्वारा ना कर USDDA द्वारा स्वयं अपने हाथों में लिया जा रहा है।
इसके विरोध में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा सरकार के निर्णय की भर्त्सना की ।
उक्त कार्यक्रम में पेयजल तकनीकी यूनियन की ओर से प्रांतीय महामंत्री रामपाल कंडारी, हरिद्वार शाखा से कुलदीप सैनी, भूपेंद्र सिंह ,संजीव शर्मा, जैनुल सनम इत्यादि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स