उत्तराखंड: बढ़ रहे कोरोना के मामले, आज आए 3200 संक्रमित, तीन लोगों की मौत, इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं 676 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि बड़ी तेजी के साथ अब कोविड-19 के मरीजों का अस्पताल में भर्ती होना प्रारंभ हो गया है आज तक 12349 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 165 बागेश्वर में 38 चमोली में 40 चंपावत में 46 तथा सबसे अधिक देहरादून में 1030 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है
वही हरिद्वार में 543 नैनीताल में 494 पौड़ी गढ़वाल में 131 पिथौरागढ़ में 58 रुद्रप्रयाग में 52 टिहरी गढ़वाल में 112 उधम सिंह नगर में 429 तथा उत्तरकाशी में 62 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए इस तरह आज 3200 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में अब धीरे-धीरे इसका आंकड़ा बढ़ते हुए 363424 हो गया है जबकि आज तीन लोगों की मौत होने के बाद यह आंकड़ा भी बढ़कर के 7438 में जा पहुंचा है
आज पौड़ी गढ़वाल के हेमवती नंदन बहुगुणा अस्पताल में एक तथा हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल में एक तथा हरिद्वार के हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के चलते हुई है।




More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन