एनटीन्यूज़: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को सफलता हाथ लगी है। टीम ने बीस हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। मर्डर, डकैती के मामलों में वांछित चल रहा ये बदमाश मुरादाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स के हत्थे चढ़ा है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून और हरिद्वार में गिरोह के साथ संगीन वारदात कर आतंक मचाने वाले डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुरादाबाद के ग्राम रतनपुरा, थाना पाकवाड़ा से गिरफ्तार किया।
बदमाश के खिलाफ देहरादून के ऋषिकेश से हत्या में दस हजार और हरिद्वार के थाना कलियर से डकैती में दस हजार का इनाम था। पुलिस को बदमाश की पिछले दस साल से तलाश थी। मुंगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद में हत्या के प्रयास, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन
महाविद्यालय कमांद में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के तत्व दान में पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद