July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: बेटा ही ले गया मां को भगा के और कर ली शादी, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड: बेटा ही ले गया मां को भगा के और कर ली शादी

उत्तराखंड: राज्य के जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर से एक अनोखा ही मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार यहां एक व्यक्ति ने दो जवान बेटे होने के बावजूद उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली, और अब उसी के घर में यह अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हुई है कि आरोपो के अनुसार उस व्यक्ति की नई पत्नी को उसका ही एक पुत्र न केवल भगा ले गया, वरन उससे यानी अपनी सौतेली मां से शादी भी कर ली है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली. यह घटना लोगों को तब पता चली जब महिला का पति थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अब मां-बेटे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह मामला जिले की कोतवाली बाजपुर का है. यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव बन्नाखेड़ा निवासी पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं. दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए. दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है. इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा. सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया. तब पता चला कि वह तो मेरे बेटे के ही साथ रह रही है. पीडि़त ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है. दोनों साथ ही रहते हैं. वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई. पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया

फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed