उत्तराखंड राजनीति में बड़ा बदलाव महेंद्र भट्ट बने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष। महेंद्र भट्ट ने मदन कौशिक का स्थान लिया है.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है।
महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।


More Stories
श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला चाका क्वीली का 13 से19 जनवरी तक होगा आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित, एनएसएस स्वयंसेवियों को वितरित किए गए ‘बी’ प्रमाण पत्र
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की कैडेट्स का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में चयन