उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को 10 :27 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
ये झटके जिले के अलग-अलग क्षेत्र में महसूस किये गये हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 एवं गहराई 5.00 किमी मापी गई है।
यहां कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में सबसे अधिक झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के मध्य था। भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।चमोली में एक माह पूर्व भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 10 बजकर 27मिनट पर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी नें बताया भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास बताया जा रहा है। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।


More Stories
शिवालिक नगर में 22 फरवरी को होगा कुमाऊनी एकता समिति का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह
महाविद्यालय, कोटा के एनसीसी आर्मी विंग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं कैडेट्स सम्मान शिविर का आयोजन
गजा: सडक दुर्घटना व साइबर क्राइम के लिए जन जागरुकता गोष्ठी का आयोजन