देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी राजकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी जारी कर दी है। संशोधित व्यवस्था बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू होगी।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 6 अप्रैल 2026 को जारी शासनादेश के तहत विद्यालयों की समय-सारिणी निर्धारित की गई थी। अब परिस्थितियों की समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद उसमें आंशिक बदलाव करते हुए नया टाइम टेबल लागू करने का निर्णय लिया गया हैं। है।
नई व्यवस्था प्रदेश के सभी सरकारी और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और स्कूल संचालकों को संशोधित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार, समय में बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुविधा, मौसम की परिस्थितियों और विद्यालयों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखना है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को नए निर्धारित समय के अनुसार ही विद्यालय भेजें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित समय-सारिणी बुधवार से प्रभावी होगी और सभी विद्यालयों को इसके अनुरूप अपनी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। 




More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन