November 24, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: राज्य में कई जगह फटे बादल, मलबे में दबे कई घर और दुकान

उत्‍तराखंड: राज्य के जनपद उत्तरकाशी में शुक्रवार की रात को कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं।

रात करीब ढाई और तीन बजे के बीच जनपद पुरोला बडकोट के नंदगांव और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में बादल फटने व अतिवृष्टि होने की सूचना मिली। गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उत्तरकाशी में शुक्रवार की रात को कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। तहसील पुरोला, तहसील बडकोट और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में अतिवृष्टि होने से सड़क, रास्ते, पैदल पुलिया, खेत-खलियान और मकान दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पुरोला तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को अवकाश घोषित किया।

IMG-20230722-WA0011

रात करीब ढाई और तीन बजे के बीच जनपद पुरोला, बडकोट के नंदगांव और उप तहसील धौंतरी क्षेत्र में बादल फटने व अतिवृष्टि होने की सूचना मिली।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलबा घुसा है। विद्यालय में रात के समय अफरातफरी का माहौल रहा है। विद्यालय में रह रही छात्राएं काफी घबरा गई थी। विद्यालय की सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। इसके साथ ही बड़कोट और गंगनानी के बीच कई स्थानों पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। आलवेदर रोड निर्माण कंपनी जससे सुचारू करने में जुटी हुई है।

IMG-20230722-WA0009

पुरोला के छाड़ा खड्ड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। शनिवार की सुबह प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

यहां सड़क पर खड़े वाहन भी मलबे में दबे हैं। उप तहसील धौंतरी के धौंतरी गांव के निकट भारी भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मलबा घुसा है। जिससे मनीराम बहुगुणा, बुद्धि प्रकाश बहुगुणा, कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन को नुकसान पहुंचा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी की वार्डन सरोजनी ने कहा कि रात के समय में बहुत अधिक वर्षा हुई है। आवासीय विद्यालय के परिसर में पानी और मलबा भरा। रात के समय किसी तरह से एसडीआरएफ के जवान आवासीय विद्यालय तक पहुंच कर किसी तरह बच्चों को सुरक्षित किया।

 

About The Author