रुद्रप्रयाग: क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर ने बड़ासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में 5 यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। सह पायलट को हल्की चोट की सूचना है।
सीईओ यूकाडा सोनिका की ओर से जानकारी दी गई है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है बाकी शटल परिचालन कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं
हैलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए। इस बार तो उड़ान के दो मिनट के बाद ही सड़क पर लैंड करना पड़ गया। गनीमत रही कि उस समय हैलीकॉप्टर में बैठे सवारी ओर पाइलेट को गंभीर चोट नही आई।
बताया जा रहा है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह हेलीकॉप्टर था।
Chardham helicopter service में मानकों को लेकर फिर उठने लगे सवाल।
बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है।


More Stories
हरिद्वार: शौर्य दिवस के रूप में हर्षौल्लास से मनाया कारगिल विजय दिवस, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: वाहन में वीआईपी नंबरों की होड़- नई सीरीज खुलते ही लाखों में बिका एक नंबर, जानिए….
हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष