February 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड:बड़े रिसोर्ट में पुलिस ने छापा मार की बड़ी कार्यवाई

उत्तराखंड: राज्य की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला के एक रिसोर्ट में छापा मारकर की बड़ी कार्यवाई, रंगे हाथ पकड़ा अवैध ऑनलाइन कैसिनो

बताते चलें कि बुधवार देर रात सहसपुर पुलिस ने क्षेत्र के होरावाला स्थित संजीवनी रिसोर्ट में चल रही ऑनलाइन कैसिनो पार्टी पर बड़ी छापेमारी कर बड़ी कार्यवाई की है।

पुलिस ने रंगेहाथ चलता हुआ एक ऑनलाइन कैसिनो पकड़ा देर रात को रिसोर्ट में चल रही ऑनलाइन कैसिनो पार्टी छापेमारी में 2.50 लाख के कैसिनो कॉइन्स 1 लाख कैश पुलिस ने बरामद किया है।  (navaltimes.in) मामले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 26 लोगो को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने अवैध कैसिनो संबंधी सभी उपकरणों को अपने कब्जे में लिया है। मामले में जुआ अधिनियम में कार्यवाई की गई।

 

About The Author