उत्तराखण्ड जल संस्थान, संयुक्त संगठन मोर्चा ने, सेवानिवृत्ति उपरान्त भी कर्मचारी यूनियन में अवैधानिक रूप से पद पर बने रहने पर आपत्ति जताते हुए उत्तराखण्ड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबन्धक को पत्र दे कर आक्रोश व्यक्त किया।
पत्र में बताया गया है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान से दिनांक 31.08. 2023 को सेवानिवृत्त श्री रमेश बिन्जौला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्ति उपरान्त भी कर्मचारी संगठन के महामंत्री पद पर बने हुये हैं।
जो कि नियमविरूद्ध है। उक्त के सम्बन्ध में शासन द्वारा भी पूर्व में निर्देश निर्गत हैं कि सेवानिवृत्ति उपरान्त कोई भी कर्मचारी, कर्मचारी यूनियनों में पद पर विद्यमान नहीं रहेगा।
जबकि सम्बन्धित के द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी प्रबन्धन पक्ष की शय पर वर्तमान तक प्रबन्धक पक्ष के समक्ष निरन्तर अपने पद पर बने हुये नियमविरुद्ध पत्राचार किया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री रमेशा बिन्जीला, सेवानिवृत्त कर्मी द्वारा अपने पत्र दिनांक 17.10.2023 के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक सम्बन्धी अवैधानिक पत्र लिखा गया है, जो कि उचित नहीं है।
जबकि उक्त के सम्बन्ध में शासन द्वारा भी पूर्व में निर्देश निर्गत हैं कि सेवानिवृत्ति उपरान्त कोई भी कर्मचारी, कर्मचारी यूनियनों में पद पर विद्यमान नहीं रहेगा।
अतः संयुक्त संगठन मोर्चा प्रबन्धन पक्ष से अनुरोध करता है कि सम्बन्धित के इस प्रकार के अवैधानिक पत्राचार पर प्रबन्धक पक्ष द्वारा कोई भी विचार विमर्श नहीं किया जाये।



More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन