माननीय कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया एवं उप कुलाधिपतियों श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया तथा माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन एवं माननीय कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रदर्शन कला विभाग द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को “आजादी के अमृत महोत्सव” विषय पर आयोजित विविध कार्यक्रमों के विजेताओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में माननीय कुलपति महोदय ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें अच्छे प्रदर्शन हेतु बधाई दी और भविष्य में पाठ्य सहगामी क्रियाओं द्वारा व्यक्तित्व विकास करने पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को आजादी के महत्व को समझाते हुए इसके संरक्षण और देश के विकास में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में डॉ उषा खंडेलवाल, डॉ अनूप कुमार मिश्र, डॉ वैभव कैथवास,सुश्री यामिनी गेडाम, श्री रघुवीर पटेल,श्रीओमकार चौरसिया आदि शिक्षको ने सहभागिता की। मंच संचालन डॉ.पवन कुमार शर्मा ने किया , जबकि प्रदर्शन कला विभाग की अध्यक्ष डॉ स्वाति गौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षकजन और समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



More Stories
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी