January 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Img 20240213 150306

चर्चित एक्ट्रेस व राइटर मल्लिका राजपूत की रहस्यमय मौत हो गई है। मंगलवार सुबह सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित आवास पर उनका शव फंदे से लटका पाया गया।

पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नगर के सीताकुंड निवासी बब्बन सिंह की पुत्री एक्ट्रेस, गायिका व लेखिका मल्लिका राजपूत (40) ने रिवाल्वर रानी फिल्म में कंगना रनौत के साथ सह अभिनेत्री का किरदार निभाकर और गायक शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे… से शोहरत हासिल की थी।

इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज, सीरियल और एल्बम आदि में भी काम किया था। इंदौर के अध्यात्मिक गुरु भैयू जी महाराज पर आरोप लगाकर वे बड़ी चर्चा में आई थीं।

भाजपा ने जुड़ी रहीं मल्लिका ने वर्ष 2018 में पार्टी पर बलात्कारियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। फिल्मी दुनिया में कैरियर कमजोर होने पर वे अध्यात्म की तरफ मुड़ीं और कपाली महाराज से गृहस्थ संन्यास की दीक्षा भी ली थी। सोमवार सुबह उनका शव मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि परिजनों से रात में उनका विवाद हुआ था जिसे सुलझाने के लिए पुलिस भी आई थी। इसके बाद रात में क्या हुआ और मल्लिका फंदे तक कैसे पहुंचीं? पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

About The Author