राष्ट्रिय सेवा योजना के तृतीय दिवस पर स्वयं सेवियो ने साटागाड़ ग्राम सभा बांसी में निकली स्वच्छता जागरुकता रैली एवम ग्राम वासियों के साथ किया श्रमदान। इसके पश्चात डिजिटल साक्षरता पर एक सर्वे ,प्रश्ननावली के माध्यम से किया गया।
बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों को हेल्थ वर्कर के रूप में कैसे अपनी भूमिका निभा सकते है और मानसिक विकारो के क्या कारण और निवारण हो सकते है, विषय परजिसमे मुख्य अतिथि लैंढोर क्यूनिटी हेल्थ सैंटर की मनोचिकित्सक एस्थर पॉल द्वारा व्याख्यान दिया गया।
इसके पश्चात कार्यक्रम आधिकारी डॉ0 संगीता कैंतुरा ने अतिथियों का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए बौद्धिक सत्र का समापन किया।
सत्र में एन एस एस कार्यकर्ता डॉ0 संगीता सिदोला, डॉ0 रवि चंद्र,डॉ0 नीलम प्रहरी,डॉ0 जयश्री थापलियाल,डॉ0 प्रियंका घिल्डियाल, महावीर, सतपाल, एवम महाविद्यालय के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन