ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज दिनाँक 16.3.24 को आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नमामि गंगे प्रकोष्ठ के अधिकारी डॉ सुबोध कुमार ने छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत 16-31 मार्च 2024 के बीच महाविद्यालय में होने वाली अनेक प्रतियोगिताओं के बारे में बताया एवं छात्र-छात्राओं को इनमें बड़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ लीना पुंडीर ने छात्र-छात्राओं को गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त करने की शपथ दिलायी । तुंगड़ी गाँव में रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता रैली निकाली ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश टम्टा, डॉ प्रियंका, श्री सूरज, श्री अर्जुन, श्री नरेंद्र एवं श्री दिनेश बलूनी मौजूद रहे ।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन