February 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

ओंकारानन्द सरस्वती महाविद्यालय देवप्रयाग में मतदाता जागरूकता समिति के अन्तर्गत हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में मतदाता जागरूकता अभियान एवं आई०क्यू०ए०सी० के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य प्रो० प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता समिति के द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चार ग्रुप बना गए (A,B,C,D)।

B ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें शिवानी, पीयूष ध्यानी, साक्षी कचन तथा ज्योति रहे । A ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें सरस्वती, ईशा, साहिल, काजल, रीता, आंचल, गौरव सिंह, अनामिका, तथा योगराज रहे।

C ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसमें प्रीति, गुड़िया, दिक्षा, प्रिया, कोमल, सलोनी तथा रूकमा का नाम सम्मिलित है। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मतदान समिति के नोडल अधिकारी डॉ० इलियास, डॉ० स्न्जू , डॉ० प्रियका, डॉ० सोनिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने भी इस कार्य में सहयोग किया।

About The Author