डी पी उनियाल गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के कठूड भासौं मोटर मार्ग पर लोक निर्माण बिभाग नरेंद्र नगर कार्य क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा घटिया डामरीकरण करने पर सत्येंद्र सिंह धनोला सदस्य जिला पंचायत ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कठूड भासौं मोटर मार्ग पर जगह जगह मानक के अनुसार डामरीकरण नहीं किए जाने से रोडी सडक पर फैल गई है।
धनोला सदस्य जिला पंचायत ने बताया कि उन्होंने मौके पर से ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर से दूरभाष पर घटिया डामरीकरण होने की शिकायत की है जिस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि ठेकेदार का लगभग 80 लाख रुपये भुगतान रोका गया है।
धनोला ने यह भी शिकायत की है कि गुणवत्ता की देखरेख करने के लिए विभाग का कोई भी जिम्मेदार अभियंता कार्य स्थल पर उपस्थित नहीं है।
कहा कि उन्होंने जब ठेकेदार के मुंशी से पूछा तो बताया गया कि प्लांट मे कुछ खराबी आ गई थी इसलिए कुछ जगहों पर रोडी सडक पर है, धनोला ने आरोप लगाया कि तारकोल की सही मात्रा नहीं डाली जा रही है इससे डामरीकरण जल्दी उखडने की सम्भावना है।
उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर से मांग की है कि कठूड भासौं मोटर मार्ग का वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें उसके बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाय।


More Stories
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
विश्व मच्छर दिवस पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान