देवेंद्र सक्सेना कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में सेवारत प्रयोगशाला सहायक श्री अशोक गोचर राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर सहायक आचार्य पद के लिए चयनित होने पर उनके परिवार के साथ साथ कला कन्या महाविद्यालय परिवार में भी हर्ष की लहर दौड़ गई।
अशोक ने कहा कि मुझे महाविद्यालय में गुरुओं के बीच रहने से यह प्रेरणा मिली।
कार्यवाहक प्राचार्य व संगीत विभागाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने बताया कि अशोक गोचर बहुत ही मेहनती है उन्होंने महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा प्रदत्त हर जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक सम्पन्न किया। किसी काम के लिए कभी भी मना नहीं किया।
अर्थ शास्त्र सह आचार्य मीरा गुप्ता ने कहा कि अशोक की इस उपलब्धि पर कहा कि आज समस्त महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है और प्रसन्न है।
डॉ 0 बिंदू चतुर्वेदी ने कहा अशोक, तुम्हारी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के हम सभी साक्षी रहे हैं। इतिहास विषय में सहायक आचार्य के पद पर चयन होने पर तुम्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संस्कार भारती कोटा महानगर के महामंत्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना ने कहा कि अशोक गोचर संस्कार भारती के संस्कार मित्र हैं तथ कर्मठ निष्ठा वान राजकीय कर्मचारी हैं , वे कला संस्कृति व राजस्थानी भाषा प्रेमी संस्कार मित्र है। वे गाते भी लिखते भी हैं। खेल में भी रूचि है।
इस उपलब्धि पर डॉ दीपा स्वामी, डा 0 श्रुति अग्रवाल,डाॅ 0 वंदना, लेखाधिकारी जय सिंह मीणा, सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह,प्रशासनिक अधिकारियों भंवर सिंह सोलंकी,सुनील माथुर,ललित मोहन पारेता, डॉ 0 आशिमा सिंह, प्रभात सहित सभी कर्मचारियों ने बधाई दी।


More Stories
कोटा: भारतीय ज्ञान परम्परा में संस्कार ई संस्कृत संगोष्ठी का हुआ आयोजन
श्री शिव महापुराण केवल कथाओं का संग्रह नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाने वाला एक दिव्य ग्रंथ है-महंत प्रदीप गोस्वामी
हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन करेगी हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन