March 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कश्मीर के रहने वाले फरार कार चोर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वारः कार चोरी के मामले में फरार चल रहे कश्मीर के रहने वाले आरोपी को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने  दिल्ली करोल बाग से गिरफ्तार किया है ।

आरोपी आदिल, निवासी न्यू कॉलोनी श्रीनगर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली करोल बाग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 18 मार्च 2021 को मनोज कुमार, निवासी शिवालिक नगर एवं अशोक कुमार निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने अलग-अलग तहरीर देकर अपनी इको स्पोर्ट और ब्रेजा कार के अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

7 अप्रैल को पुलिस ने दो आरोपी शेखअरसुल, निवासी श्रीनगर कश्मीर और मोहम्मद उमर , निवासी बारामुला कश्मीर को चोरी की इको स्पोर्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया था । पूछताछ में उन्होंने अपने एक और साथी आदिल का नाम उजागर किया था, जो चोरी में शामिल था जिस को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी , मुखबिर की सूचना पर उसे करोल बाग दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और 6 दिसंबर को आदिल को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया है।

About The Author

You may have missed