हरिद्वारः कार चोरी के मामले में फरार चल रहे कश्मीर के रहने वाले आरोपी को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली करोल बाग से गिरफ्तार किया है ।
आरोपी आदिल, निवासी न्यू कॉलोनी श्रीनगर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली करोल बाग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 18 मार्च 2021 को मनोज कुमार, निवासी शिवालिक नगर एवं अशोक कुमार निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी ने अलग-अलग तहरीर देकर अपनी इको स्पोर्ट और ब्रेजा कार के अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।
7 अप्रैल को पुलिस ने दो आरोपी शेखअरसुल, निवासी श्रीनगर कश्मीर और मोहम्मद उमर , निवासी बारामुला कश्मीर को चोरी की इको स्पोर्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया था । पूछताछ में उन्होंने अपने एक और साथी आदिल का नाम उजागर किया था, जो चोरी में शामिल था जिस को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी , मुखबिर की सूचना पर उसे करोल बाग दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और 6 दिसंबर को आदिल को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया है।


More Stories
वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था की एक ज्वलंत समस्या, विद्यालय में बढ़ती है असुरक्षा: भरत गिरी गोसाई
हरिद्वार : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी सफलता, ‘वैक्यूम वेस्ट लीटर पिकर मशीन’ का सफल संचालन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘महिला प्रकोष्ठ‘ समिति के तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन