January 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कांग्रेस के अराजकतावाद से देश को सतर्क रहना होगा – अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 28 सितम्बर। भाजपा राजस्थान के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह-संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि ” कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के “बेरोजगार नेता” सत्ता से बाहर होकर बिन पानी की मछली की तरह छटपटा रहे हैं।

वे आपराधिकता तक पहुँचकर झूठ और भ्रामक प्रचार फैलाकर देश में असंतोष पैदा करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इस तरह के संविधान और लोकतंत्र विरोधी प्रयासों के प्रति देश की जनता को सतर्क रहना होगा और समय आने पर वोट की चोट से जवाब देना होगा।”

सिसोदिया ने कहा कि ” कांग्रेस लंबे समय से जनता का विश्वास खो चुकी है। विदेशी नेतृत्व और लोकतंत्र विरोधी कार्यशैली के कारण वह लगातार तीन आम चुनावों से सत्ता से बाहर है और 1984 के बाद से उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। हाल ही में असम के बोडोलैंड परिषद चुनाव में कांग्रेस शून्य पर सिमट गई। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता कांग्रेस को नकार चुकी है।”

उन्होंने कहा कि ” कांग्रेस आज राज्यों में क्षेत्रीय दलों के सहारे “परजीवी” की तरह जीवित है। सत्ता पाने की हताशा में वह षड्यंत्र और अराजकता की राजनीति कर रही है। उसके सहयोगी दल भी यही रास्ता अपना रहे हैं। इसलिए देशवासियों को इनके दुष्प्रयासों को नकारना होगा।”

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ” कांग्रेस नेतृत्व गुप्त विदेश यात्राओं में जाता है और फिर भारत में “झूठ और भ्रम के बम” फोड़ने की राजनीति करता है, जो देश विरोधी और शत्रुतापूर्ण भाव दर्शाता है। बम शब्द ही हिंसा का परिचायक है। ” उन्होंने कहा कि ” विदेश से होने वाली फंडिंग और पुरस्कार भी संदेह के घेरे में हैं। यह देश में अपरोक्ष हस्तक्षेप गतिविधियां हैँ। इन पर भी कड़ी नजर जनता को भी रखनी होगी। ”

उन्होंने कहा कि ” हर चुनाव से पहले किसी न किसी प्रकार से परोक्ष अपरोक्ष अराजकता फैलाने की कोशिश होती है। आगामी बिहार चुनाव से पहले भी यही करने की हरकतें देखने को मिल रहीं हैं। देश की जनता को ऐसे षड्यंत्रों से सावधान रहकर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।”

About The Author