तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter crash) में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
एयरफोर्स ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गंभीर चोटों की वजह से दम तोड़ दिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में घायल होने के बाद पहले उन्हें वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था। वे 8 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।
वरुण सिंह यूपी के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे. कैप्टन वरुण सिंह को इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उन्हें यह अवॉर्ड फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी 10 हजार फीट की ऊंचाई से तेजस विमान की सफल लैंडिंग कराने पर दिया था।
वरुण ने आपदा के समय धैर्य नहीं खोया और आबादी से दूर ले जाकर विमान की सफल लैंडिंग कराई थी। इस काम के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
वरुण बेस्ट पायलट अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज ने ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अलंकरण समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ