September 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

देवेंद्र सक्सेना कोटा:  राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग राजस्थान द्वारा संचालित बालिकाओं, महिलाओं के लिए लाभकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती अंजलि मीणा, सुपरवाइजर महिला अधिकारिता विभाग, कोटा ने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बालिकओं एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं बेटी पढ़ाओ बेटी योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम, RAJCOP आदि योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं को दी।

साथ ही उन्होंने रोजगार के उपलब्ध अवसरों एवं उनसे जुडीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं एवं पात्रता के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत नीतू कौर, काउंसलर महिला अधिकारिता विभाग, कोटा ने छात्राओं को ‘तेरे मेरे सपने’ जैसी योजना जो विवाह पूर्व संवाद, समझ और भावनात्मक शिक्षा प्रदान करती है के बारे में भी जानकारी छात्राओं को दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्रीमती सविता कृष्णिया, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अपने उद्बोधन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मुख्य अतिथि महोदय ने मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास योजना, पालनहार योजना, दिव्यांगजन सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि से जुड़ी हुई जानकारियां छात्राओं को प्रदान की साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति की शपथ भी छात्राओं को दिलवाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर सीमा चौहान ने छात्राओं को बालिकाओं व महिलाओं के लिए उपलब्ध लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं को अपने अधिकार, सुरक्षा तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्य हर्षा जैन, श्रीमती वंदना, श्री राजेंद्र कुमार मीना, श्रीमती शाहिस्ता बानो तथा संकाय सदस्य श्री सुबोध कुमार, डॉ. मनीषा शर्मा, श्री यादराम मीना, श्री धन्नाराम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन निकिता मीणा ने किया कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्य सुश्री अनिता यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author