September 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा के डॉ विपुल सक्सेना को ज़ी टीवी ने किया “रियल हेरोज़” से अवॉर्ड से सम्मानित

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: कोटा के डॉ विपुल सक्सेना को ज़ी टीवी द्वारा “रियल हेरोज़” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ज़ी टीवी हर वर्ष सामान्य जनता में से देश के कई नागरिकों को विभिन्न श्रेणियों में उनके विशेष योगदान के लिए “रियल हिरोज़” अवॉर्ड से सम्मानित करता है।

इसी क्रम में कोटा के पुत्र डॉ विपुल सक्सेना जो कि भारतीय नौसेना में पायलट थे व उसके बाद उन्होंने बड़ी बड़ी औद्योगिक संस्थानों में उच्चस्थ पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

डॉ विपुल सक्सेना, देश के जाने माने “ऐवीऐशन एक्सपर्ट्स” में गिने जाते है, जिन्हे अक्सर लगभग सभी भारतीय व विदेशी टीवी चैनल पर वायु-यातायात, वैमानिक दुर्घटनाओं का विश्लेषण करते देखा जा सकता है। वे वैमानिकी विषयों पर भारत सरकार को भी सुझाव भेजते रहते है। उल्लेखनीय है कि सन 1994 में उन्हे उनके वैमानिकी तकनीकी विषय पर उनके शोध-पत्र “स्ट्रक्चरल फटीग इन हेलिकोपटर्स एण्ड इट्स रेमेडीस” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

इस वर्ष ज़ी टीवी ने विभिन्न श्रेणियों के साथ उन्हे वैमानिकी के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हे “”रियल हिरोज़” से सुशोभित किया ।

डॉ विपुल सक्सेना स्वतंत्रता सेनानी स्व श्री रमेश चंद्र ‘अनिल के पुत्र व श्री भारतेन्दु समिति, कोटा के संस्थापक स्व श्री हनुमान प्रसाद सक्सेना के पौत्र है व आजकल मुंबई के निवासी हैं।

इस अवसर पर डॉ संगीता सक्सेना सहायक आचार्य संगीत कोटा विश्वविद्यालय कोटा ने सहित कई व्यक्तियों ने उन्हें बधाईयाँ दी।

About The Author