June 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान

देवेंद्र सक्सेना, कोटा, 17 – 6 – 2026 : गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर गुरु तेग बहादुर मिलन केंद्र तानाजी नगर के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486 भी जन्म जयंती विशेष रूप से मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कोटा शहर स्नेहलता शर्मा व विशेष अतिथि सुरेंद्र शर्मा व अनिल जलानी रहे सभी ने महाराणा प्रताप जी की जीवनी पर विशेष वक्तव्य दिया।

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता में विजेता रहे बालक बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया विजेता अभिज्ञान ठाकुर राज शाह, बुलबुल सिंह, आरव कुमार , श्रीहान शर्मा, राशि अग्रवाल ,प्रज्ञान ठाकुर रहे सभी को स्मृति चिन्ह में महाराणा प्रताप जी का छायाचित्र भेंट किया गया।

पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की देखभाल पर सुरेंद्र कुमार यादव व टी .आर.मेहता जी को विशेष सम्मान दिया गया।

संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि गुरु गोविंद विहार सोसायटी के अध्यक्ष संस्कार भारती के उपाध्यक्ष भीष्म कुमार चौहान ने सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा वह महाराणा प्रताप जी की छायाचित्र भेंट कर अभिवादन किया।

गुरु तेग बहादुर मिलन केंद्र प्रमुख तारा सिंह जी व सहयोगी देवानंद जी ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया।

अंत में सभी स्वयंसेवकों द्वारा महाराणा प्रताप जी के जय घोष कर छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये मंच संचालन विशाल पाठक जी द्वारा किया गया।

About The Author