देवेंद्र सक्सेना, कोटा: माला फाटक गांधी कालोनी के सामने गुरु नानक हाऊसिंग सोसायटी में सुंदर कांड पाठ का संगीत मय आयोजन किया गया।
भगवान नर्मदेश्वर महादेव का रूद्र अवतार हनुमान का श्रृंगार रिया वैष्णव, कमल जीत कौर, शिव राज आदि ने किया।
कार्यक्रम समन्वयक श्री गिरिराज गुप्ता श्री दीपक वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक देवेंद्र सक्सेना, डॉ 0 संगीता सक्सेना, प्रशांत सेठी,पूनम सेठी, गिरिराज गुप्ता, दीपक वैष्णव,जितेंद्र सिंह, राकेश मीणा, , कमल जीत कौर, शालिनी, मंगला सिंह, , नीरजा , नीतू सिंह, , सुशील शर्मा, जितेंद्र, गायत्री चौबदार सहित बड़ी संख्या में सैनिक परिवार की मातृशक्तियो व बच्चों ने भाग लिया।
समापन में जैसे हनुमान महाराज की उपस्थिति का आभास हुआ अचानक थोड़ी देर के लिए तेज आंधी तूफान आ गया तूफ़ान के बीच आरती की लौ प्रज्वलित रहीं पुजारी दीपक वैष्णव के साथ सभी भक्त मंडली द्वारा सामुहिक आरती, भजन, नृत्य की श्रध्दां पूर्ण प्रस्तुति से तूफ़ान एक दम शांत हो गया।
अंत में प्रसाद वितरण हुआ।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन