देवेंद्र सक्सेना, कोटा, 22-12-2025: परम् पूज्य श्री माताजी की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद में कोटा सहजयोग सामूहिकता द्वारा शहर की प्रमुख आवासीय सोसायटी ” गुरुनानक सोसायटी ” में श्री राम महिमा एवं आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम आरंभ हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ श्री गणेश भजन और देवी स्तुति के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे सोसाइटी के नए साधकों को श्री माताजी का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रदान कर आत्मसाक्षात्कार की अनुभूति प्रदान करवाई गई।
उसके बाद सामूहिकता द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई श्री हनुमान चालीसा का गान किया गया।
सभी उपस्थित नवीन साधकों ने परम् आनंद और गहन शांति का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम पश्चात सभी नवीन साधकों को आज शाम 7:30 बजे होने वाले फॉलो अप सेशन की सूचना प्रदान की गई।
सभी से निवेदन हैं कि सोमवार मंगलवार शाम को 7:30 बजे नए साधकों का उत्साहवर्धन करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में गुरुनानक विहार सोसाइटी में पधारें।
सोसायटी के सम्मानित अतिथि नागरिक संस्कार भारती के महामंत्री श्री देवेंद्र कुमार सक्सेना, शास्त्रीय गायिका डॉ 0 संगीता सक्सेना,
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गायिका ब्रांड एम्बेसेडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ आस्था सक्सेना, पुजारी जी दीपक वैष्णव, रिया वैष्णव, सहज योगी बसावन सूर्य वंशी, हितेश ठाकुर देवेश ठाकुर आदि सहित ने इस अध्यात्मिक ध्यान कार्यक्रम को सफल बनाने में समय दान दिया।
माननीय सम्पादक महोदय



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण