देवेंद्र सक्सेना, कोटा, राजस्थान : कल दिनांक पांच जुलाई को विश्व विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई का महाप्रयाण हो गया था। उन्हें कोटा के संगीतकारों एवं संगीत आयोजको ने श्रध्दांजलि अर्पित की।
संस्कार भारती कोटा महानगर की मंचीय कला संयोजक शास्त्रीय गायिका डॉ0 संगीता सक्सेना श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस प्रकार रागऋषि प्रो0 पंडित रामाश्रय झा’ रामरंग’ ने रामायण को शास्त्रीय संगीत में बांध कर संगीत जगत में पहचान दिलाई उसी प्रकार तीजन बाई ने लोक शैली में पंडवानी गायिकी के माध्यम से महाभारत को देश विदेश पहुंचा दिया। वे एक महान कलाकार थी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि
संस्कार भारती कोटा के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना ने श्रध्दांजलि अर्पित हुए कहा कि , उन्हें भारत सरकार ने 1988 में पद्म श्री, 1992 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, 2003 पद्म भूषण, 2019 पद्मविभूषण सम्मान से विभूषित किया
पद्म श्री व पद्म भूषण अवार्ड मिलने के बाद वे स्पिक मैके विरासत श्रृंखला के अन्तर्गत कोटा हमारे राजकीय जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय कोटा आई थी..उनका कार्यक्रम देख कर हम सभी मंत्रमुग्ध हो गए मधुर ओजपूर्ण आवाज, भावपूर्ण गायिकी व अभिनय से महाभारत के प्रसंगों को गाकर उन्होंने रस विभोर कर दिया था पहली बार उनसे व उनके संगीत टीम के सदस्यों से बातचीत हुई बहुत आनंद की अनुभूति हो रही थी।
स्पिक मैके के सलाहकार अशोक जैन के बताया कि तीजन बाई तीन बार कोटा आई थी। उनका कार्यक्रम दशहरा मेला में भी हुआ था उस कार्यक्रम में कोटा दरबार महाराव बृजराज सिंह जी उपस्थित थे।संगीत के माध्यम से हमारी भारतीय लोक कला, संस्कृति एवं महाभारत को वैश्विक पहचान दिलाने वाली तीजन बाई को कई लोगों ने श्रध्दांजलि अर्पित की।
संस्कार भारती कोटा के संरक्षक इतिहासकार डॉ0 मोहन लाल साहू, प्रो0 सुधा अग्रवाल,डॉ 0 अरविंद सक्सेना, अध्यक्ष हरिहर बाबा, प्रांत उपाध्यक्ष कवि बाबू बंजारा, कोषाध्यक्ष मनोज सक्सेना, राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा संगीत विभागाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा, डॉ 0 राजेन्द्र माहेश्वरी, डॉ 0 मनीषा शर्मा, डॉ 0 पुनीता श्रीवास्तव, सहायक आचार्य संतोष कुमार मीना, ललित मल्होत्रा, राजीव मल्होत्रा, शंभू सिंह चौबदार,विजय शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, नरेंद्र शर्मा,पूर्ण सिंह यादव, डॉ 0 बीनु कुमावत गायिका आस्था सक्सेना सहित कई लोगों ने श्रध्दांजलि अर्पित की।


More Stories
चंद्रमोहन कौशिक ने चलाया, हर घर हर जन तक नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान
वन विभाग की सफाई पर त्वरित कार्रवाई पर आदर्श राठौर ने जताया आभार, कूड़ेदान स्थापित करने की भी रखी मांग
हरिद्वार: गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस मामले में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की कार्रवाई की मांग