March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

  • पहलगाम हमले में और आप्रेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीयों को संगीत सभा में श्रध्दांजलि दी ……. 

कोटा, राजस्थान,15-5-2025 : राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में प्राचार्य संगीताचार्य प्रेरणा शर्मा एवं संस्कृति समाज सेवी तबला वादक देवेन्द्र सक्सेना ने छात्राओं को जीवन में कठिन परिस्थितियों से सामना करने के सूत्र बताएं..

इस अवसर पर पहलगाम एवं आप्रेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर सैनिकों नागरिकों को श्रध्दांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संगीताचार्य श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने सितार पर लोकप्रिय भजन गीत राग बजाकर गाकर छात्राओं और आचार्यों को मंत्र मुग्ध कर दिया आपने साथ तबला वादक देवेंद्र कुमार सक्सेना ने सधी हुई संगत की।

सहायक आचार्य डॉ सुधांशु गौतम ने गणेश वंदना जय गणपति वंदन गण नायक , छात्रा गुंजन ने भजन एक मीरा एक राधा तथा दीवी शर्मा ने राग विहाग की प्रस्तुति दी।

संगीत सभा का समापन देश भक्ति गीत जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा से किया।

इस अवसर पर डॉ वैशाली बडोलिया, डॉ स्नेह लता शर्मा, डॉ अनुकृति तम्बोली डॉ टीना शर्मा, डॉ अजंता जाटव, डाॅ तरन्नुम, डॉ अचल अरविन्द, रमेश वासवानी, किरन जैन, राम सिंह, तारा चंद, मुकेश, वरिष्ठ छात्रा दिव्यांशी मराडिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

छात्राओं ने भविष्य में तनाव से मुक्ति के ऐसे सुरीले ज्ञान वर्धक कार्यक्रम बार बार करने की इच्छा जाहिर की।

पर्यावरण प्रेमी सक्सेना ने गमलों मे पानी देकर पेड़ पौधों का आभार व्यक्त किया.. 

राजकीय कला महाविद्यालय राम पुरा कुंहाडी कोटा में संगीत प्रस्तुति देने आये कला संस्कृति पर्यावरण प्रेमी श्री देवेंद्र सक्सेना ने अपनी प्रस्तुति के बाद प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा शर्मा की उपस्थिति में भीषण गर्मी में तप रहे पेड़ पौधों गमलों में बाल्टी में पानी भर भर कर जल सिंचन कर उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि

पेड़ पौधे ही पर्यावरण की प्राणी मातृ की रक्षा करते हैं। इसलिए हर मनुष्य को उनका ध्यान रखना चाहिए।

About The Author

You may have missed