February 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

नगरी हो अयोध्या सी, रघुवर सा घराना हो।

चरण हों राघव के, जहां मेरा ठिकाना हो।।

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में दिनांक 12.02.2026 को सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान, सांस्कृतिक मंच प्रभारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. राजेंद्र माहेश्वरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, 12छात्राओं ने शिवस्तुति, शिव भजन शंकर तेजी जटा से बहती है गंगधारा।’, ‘नगरी हो अयोध्या सी, रघुवर सा घराना हो। चरण हों राघव के, जहां मेरा ठिकाना हो।।’ जैसी एक से बढ़कर एक आध्यात्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भक्तिरस व विविध रस से ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर प्रो. राजेन्द्र माहेश्वरी ने गज़ल ‘मेरे प्यार को तुम भुला तो न दोगे, कहीं दोस्त बनकर दगा तो न दोगे…।’ की शानदार प्रस्तुति दी। प्राचार्य महोदया ने सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि “पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बहुत आवश्यक एवं उपयोगी है, संगीत गायन, वादन एवं नृत्य से हमारा मानसिक तनाव दूर होता है तथा हमारी याददाश्त मजबूत होती है।

सांस्कृतिक मंच प्रभारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने सभी निर्णायकगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम का रोचक संचालन डॉ. बीनू कुमावत ने किया। प्रतियोगिता परिणाम इस अवसर पर शास्त्रीय गायन के अन्तर्गत प्रथम स्थान अंकिता मिश्रा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नमृता सिंह ने प्राप्त तथा तृतीय स्थान दीपिका सिन्हा ने प्राप्त किया।

तन्वी सुगम गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता मिश्रा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान गौतम ने प्राप्त तथा तृतीय स्थान नमृता सिंह ने प्राप्त किया। बेला मलिक सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम रावल ने प्राप्त किया।

समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्वी गौतम एवं समूह ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान वैदिका गौतम एवं समूह ने प्राप्त किया। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि जावा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान भुवनेश बघेल ने प्राप्त तथा तृतीय स्थान सुरभि जैन ने प्राप्त किया।

मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया कुमारी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जावा ने प्राप्त किया। अंजलि इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी ने अपने गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

निर्णायक मण्डल ने श्रीमती सपना कोतरा, डॉ. टी.एन. दुबे, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. बबीता सिंघल, डॉ. जितेश जोशी, डॉ. श्रुति अग्रवाल आदि शामिल रहे।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ. राजमल मालव, डॉ. उमा बडोलिया, डॉ. बिन्दु चतुर्वेदी, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ. पुनीता श्रीवास्तव, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. धर्मसिंह मीणा, डॉ. कविता मकवाना, डॉ. कविता मीणा, शाहिस्ता बानो, श्री पुखराज सेन, श्री राजेन्द्र कुमार मीना, श्री भंवर सिंह सोलंकी, श्री सुनील कुमार माथुर, श्री राधेश्याम सेन, तबला वादक श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना, सुश्री आशिमा सिंह, अशोक कुमार सुमन, पूजा सुमन, महुराज राव, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

दिनांक 13.02.2026 को प्रातः 11.00 बजे से नवीन भवन में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का विवरण :- 1. एकल शास्त्रीय नृत्य, ii. उप शास्त्रीय/भाव नृत्य, iii. लोक नृत्य एवं iv. समूह नृत्य।

About The Author