देवेंद्र सक्सेना, कोटा: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर 22 मई 2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव” विषय पर संगोष्ठी का प्रातः 11 बजे आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का प्रायोजन राजस्थान राज्य जैव विविधता मंडल द्वारा किया जा रहा है तथा आयोजन राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा एवं कोटा होर्टीकल्चर सोसायटी, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 2026 की थीम “Acting locally for global impact” अर्थात “स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव” रखी गई है।
प्राचार्य श्रीमती सीमा चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जी. एस. भटनागर, रिटायर्ड प्रोफेसर, कृषि विश्वविद्यालय कोटा, डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय कला कन्या महाविद्यालय तथा आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुधीन्द्र श्रृंगी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
वक्तागण जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, औषधीय पौधों के महत्व तथा स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे।
सोसायटी अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि आयोजन स्थल राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा रहेगा। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने आमजन से जैव विविधता संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।


More Stories
50 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई, रंगे हाथ गिरफ्तार
जगदीशिला डोली के गजा पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
गुरुकुल कांगड़ी में खिलाड़ियों को सफलता के मंत्र, प्रमोद बैटला बोले- किसान जैसा परिश्रम बनाता है श्रेष्ठ खिलाड़ी