उत्तराखंड में कोरोना को लेकर फिलहाल राहत बनी हुई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है । देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद में आज सबसे अधिक मामले सामने आए है। राज्य में आज कोरोना के कुल 39 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344697 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330872 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 39 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 11 , नैनीताल जिले से 10 , उधमसिंह नगर से 12 , पिथौरागढ़ से 04 , अल्मोड़ा 01, चमोली से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 7,495 नए मामले सामने आए हैं, 434 लोगों की जान गई है जबकि 6,960 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है। जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 347,65,976 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 478,759 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 342,08,926 मरीज ठीक हो चुके हैं।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण