September 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: अपर जिलाधिकारी ने तहसील गजा का किया निरीक्षण, खरसाडा़ मे काटी मंडुवे की फसल

डी पी उनियाल, गजा: अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील गजा के अन्तर्गत खरसाडा़ मे क्रापकटिंग के लिए जाते समय तहसील का निरीक्षण भी किया, तहसील गजा मे पहुंचने पर तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला,व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने पुष्प भेंट करते हुए स्वागत किया।

अपर जिलाधिकारी ने तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए रिक्त पदों की जानकारी भी ली, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने नगर पंचायत के अन्तर्गत आधार कार्ड व श्रमिक कार्ड बनाने के लिए सी. एस. सेंटरों को स्वीकृति देने एवं तहसील में सभागार कक्ष निर्माण, आवासीय भवन बनाये जाने के लिए अनुरोध किया, अपर जिलाधिकारी ने आधार कार्ड बनाने के लिए तुरंत दूरभाष से बात की, कहा कि तहसील में आधार कार्ड बनवाने के लिए शीघ्र ही व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने तहसील क्षेत्र का नजरी नक्शा भी देखा, इसके बाद वह तहसील क्षेत्रान्तर्गत खरसाडा़ मे मडुंवे की फसल की क्रापकटिंग के लिए पहुंचे, जहाँ पर मंडुवे की फसल काटकर खेत में प्राप्त फसल की जानकारी एकत्रित की, यहाँ पर मंडुवे की फसल काटकर काश्तकार से बातचीत भी की गई, क्रापकटिंग मे उनके साथ तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला व क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षण भी साथ मे रहे।

राजस्व उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी व मदन लाल उनियाल

तहसील गजा मे कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत, तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला, राजस्व निरीक्षक पवन कुमार, प्रदीप सिंह बागडी़,राजस्व उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी व मदन लाल उनियाल , नरेंद्र सिंह राणा राजस्व उप निरीक्षक, श्रीमती आंचल नायब नाजिर, आयुष गुसांई न्यायिक लिपिक, त्रिलोक सिंह रावत राजस्व अमीन, प्रीतम सिंह मखलोगा, व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author