डी पी उनियाल,गजा: गजा तहसील के ग्राम पंचायत कृदवालगांव, बगीद मे गुलदार दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने बन विभाग नई टिहरी रेंज के बन दरोगा बीरेंद्र विष्ट व बन बीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार को सूचना दी।
बन विभाग गजा अनुभाग की टीम ने तुरंत मौके पर जा कर लोगों की समस्या सुनी,टीम मे शामिल बन बीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार व सुमन सिंह, पूरण सिंह, सुमन सिंह ने ग्रामीणों को वन्य जीव संघर्ष से बचाव हेतु जागरूक किया साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्र में रात्रि में गश्त की।
बन विभाग कर्मचारियों ने कहा कि बचाव के लिए सतर्कता जरुरी है। बताते चलें कि कृदवालगांव क्षेत्र में दिन ढलने से पहले ही गुलदार दिखाई देने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था इस पर बन बिभाग कर्मचारियों ने अपील करते हुए कहा था कि अगर कहीं गुलदार दिखाई देता है तो सूचना दें।
बन बिभाग कर्मचारियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में रात के समय गश्त बढाई है।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल